BOOKS

बुधवार, 1 जुलाई 2015

How to make a good time table for ias prepration

टॉपिक : 72   आईएएस की तैयारी  के लिए अच्छा टाइम टेबल कैसे बनाये ?


मित्रो , किसी भी लक्ष्य के लिए जरूरी होता है सही रणनीति का चुनाव। अगर बात आईएएस जैसे कठिन लक्ष्य की हो तो यह बेहद जरूरी हो जाता है। आप की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप इसके लिए कितने व्यवस्थित तरीके से तैयारी करते है।  आज एक सामान्य तरीके से , जोकि सब पर फिट बैठ सके एक टाइम टेबल की रूप रेखा देते है। इससे आप को कुछ idea मिल जायेगा। इसमें अपने अनुरूप संसोधन करके अपनाये।


  • सबसे पहले आप अपने लिए उपलब्ध समय का आकलन करे।  
  • अपने लिए समय का आकलन ईमानदारी से करे। ऐसा न हो कि  जोश में आकर 15  घंटे पढ़ाई करने लिए निकाल ले। एक दो दिन पढ़े भी फिर वही पुराने रूप में आ जाये।  
  • अगर मोटा मोटा आकलन करे तो आपको general Study और optinal पढ़ना है। मेरे ख़्याल से दोनों को ही बराबर समय देना होगा।  
  • अगर आपके पास ८ घंटे समय है तो आपको ३ घंटे सामान्य अध्ययन , ३ घंटे वैकल्पिक विषय , १ घंटे न्यूज़ पेपर तथा १ घंटे रिवीजन के लिए रखे।  
  • जितना जरूरी पढ़ाई है उतना ही जरूरी अपने mental Power बनाये रखने के लिए मनोरंजन के लिए समय निकलना 
  • आपको कम से कम १ घंटे Physical activity  करनी होगी। ज्यादा कुछ न करे तो टहलने की आदत डाले 
  •   टाइम टेबल ऐसा बनाये जिसमे आपको बोरियत न हो।  
  • अच्छा होगा अपने नोट्स खुद बनाते चले। इससे आपको लेखन का भी अभ्यास बना रहेगा।  
आशा है आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी . अगर आप पढ़ते समय ध्यान भटक जाता हो तो नीचे वाले टॉपिक के टिप्स आपके लिए बेहद उपयोगी होंगे . कृपया उनको पढना न भूले . 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

SUCCESS TIPS BY NISHANT JAIN IAS 2015 ( RANK 13 )

मुझे किसी भी  सफल व्यक्ति की सबसे महतवपूर्ण बात उसके STRUGGLE  में दिखती है . इस साल के हिंदी माध्यम के टॉपर निशांत जैन की कहानी बहुत प्रेर...